Ballia : पुरानी शराब भठ्ठी के पास पुलिस ने दो को दबोचा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-44.jpg)
बलिया। नरहीं थाना पुलिस द्वारा एक पिकअप में लदे 6 राशि गोवंशों को बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय चालान कर दिया। नरहीं थाना पुलिस टीम के उप निरीक्षक मंगला प्रसाद उपाध्याय मय हमराह के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पिपराकला पुरानी शराब भठ्ठी के पास अभियुक्त उमानाथ पुत्र सुबाष राम (चालक) निवासी ग्राम नागपुर थाना रसड़ा और अली अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवासी ग्राम मानपुर थाना चितबड़गांव को धर दबोचा। पिकअप की तलाशी में छह गोवंशों को बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ विधिक कारवाई करते हुए न्यायालय चालान कर दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)