Ballia : चोरी की दो घटनाओं का खुलासा नहीं कर पायी पुलिस
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/1-44.jpeg)
बलिया। फेफना थाना अंतर्गत भगवानपुर में भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी के घर विगत 31 जनवरी की रात चोरी की घटना का अभी तक खुलासा नहीं हुआ। वहीं छह फरवरी को बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के दयालु बाबा इंटर कालेज के पास स्थित कात्यायनी कालोनी में चकबंदी लेखपाल पंकज कुमार के घर भी चोरी हो गयी। लगभग छह दिन के अंदर दो चोरियों का खुलासा अभी तक दोनों थानों की पुलिस नहीं कर पायी है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/2-12.jpeg)
गौरतलब हो कि चकबंदी लेखपाल पंकज कुमार के घर छह फरवरी को तिखमपुर स्थित एक लाज से शादी थी। छह फरवरी की रात 12ः40 मिटन पर घर में ताला बंद कर लाज पहुंचे थे। जैसे ही रात के दो बजे परिवार के सदस्य कुछ सामान लेने घर पहुंचे थे देखें कि घर का ताला टूटा पड़ा हुआ है और आलमारी से गहने और नकदी चोरों ने चुरा लिया। दोनों घटना के मामले थाने में दर्ज है लेकिन अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)