Ballia : पिकनिक स्पाट पर सादे वेश में तैनात रहेंगे पुलिस के जवान
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/1-43-scaled.jpg)
भरौली (बलिया)। नव वर्ष 2024 के आगमन पर सोमवार को सेलिब्रेशन के नाम पर किसी तरह के उद्यम नहीं मचाने को आग्रह प्रभारी निरीक्षक नरही पन्नेलाल ने लोगों से किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेताया हैं कि नव वर्ष के नाम पर किसी प्रकार का हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया की पिकनिक स्पॉट पर या गंगा किनारे गंगा नदी तट सहित उन सभी मंदिर खासतौर से मंगला भवानी पर फोर्स काफी मात्रा में तैनात किया जाएगा। यहां 1 जनवरी मनाने को युवक पिकनिक मनाते हैं, अगर किसी भी नियम कानून के विपरीत आचरण किया तो सख्ती से निपटा जाएगा। मां मंगला भवानी धार्मिक स्थलों में एक माना जाता है यहां दूर दराज से दर्शन करने के लिए श्रद्धालु आते है बिहार राज्य से सटे होने के करण मंदिर पर बहुत श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर के बगल में कोरन्ट़ाडीह चौकी इंचार्ज राजेश प्रभाकर सड़क सुरक्षा निगरानी के साथ-साथ आने जाने वालों पर नजर रखेंगे। दर्जनों थाने और पुलिसकर्मी फायर ब्रिगेड सादे वर्दी में महिला पुलिस के साथ-साथ जवान भी घूमते रहेंगे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)