Ballia : रामइकबाल ने की आत्महत्या
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/05/f-47.png)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/05/f-47.png)
बलिया। वाराणसी- बलिया रेलखण्ड पर सागरपाली रेलवे स्टेशन के पास रविवार को एक अधेड़ ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव निवासी 55 वर्षीय रामइकबाल ने सुबह करीब 6 बजे वाराणसी की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। इससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी। इसी बीच ग्रामीणों द्वारा दी गयी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)