Ballia : कोरोना मुक्ति के लिये रानू पाठक की अनोखी पहल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/09/ranu-2.jpg)
बलिया। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए वृहद पैमाने पर चलाए हा रहें वैक्सीनेशन अभियान के तहत विकास खंड रेवती के ग्राम भाखर में वैद्य जी के हाता (राजवैद्य भाखर निवास) पर 350 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान 18 वर्ष से ऊपर के 150 युवाओं को वही 45 वर्ष से ऊपर के 200 लोगों को टीका लगाया गया। छात्रनेता समाजिक कार्यकर्ता रिपुन्जय रमण पाठक रानू ने कोरोना योद्धाओं की सराहना किया व बताया कि देश में वृहद पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा हैं। ऐसे में कोरोना महामारी से निजात दिलाने क लिये इस तरह के कार्यक्रम हमेशा आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सीएचो दिव्या सिंह, एसीएचो ज्योति साहनी, चंद्रशेखर सिंह, अयोध्या नाथ पाठक, ब्रजामी पाठक, गोपाल पाठक, शंकर शरण पाठक, मोती राजभर, ईशू अंसारी, नीरज सिंह, उपेंद्र यादव, अर्जुन सिंह, जलालुद्दीन, अनवर अंसारी आदि मौजूद रहें।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)