आजमगढ़ में सड़क हादसा: शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/1-1.jpg)
आजमगढ़। महरागंज थाना अंतर्गत कप्तानगंज मार्ग पर अहिर गांव के पास मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में शादी का निमंत्रण बांटने जा रहे बाइक सवार एक युवक की जहां मौत हो गयी वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के उसुरकुढ़वा गांव निवासी सचिन यादव उर्फ हिटलर 19 वर्ष के चचेरे भाई की शादी तय हुई है, जिसका निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए वह मंगलवार की सुबह अपने दोस्त अभय राजभर 18 वर्ष निवासी नरोत्तमपुर थाना महराजगंज के साथ दोनों एक ही बाइक से निजामाबाद जा रहे थे। अभी महराजगंज-कप्तानगंज मार्ग पर अहिर गांव के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अभय राजभर की मौत हो गयी। वहीं सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)