Ballia : सनबीम में मनोवैज्ञानिक सलोनी प्रिया ने बच्चों के सही पालन पोषण का दी टिप्स
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/05/2-7.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/05/2-7-1024x682.jpg)
बलिया। विश्वप्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक सलोनी प्रिया ने अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल बलिया के प्रांगण में अभिभावकों को बच्चों के सही पालन पोषण का मूलमंत्र दिया। उन्होंने सायंकालीन सत्र में द आर्ट एंड साइंस ऑफ पेरेंटिंग के अंतर्गत अभिभावकों को व बच्चों के मनोवृत्ति, जिज्ञासा, बदलाव के विषय में बड़े बारीकी से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में हो रहे परिवर्तन को संज्ञान में लें।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/05/1-16-1024x682.jpg)
उनकी अवस्था के अनुसार अपने शब्दों व शैली में परिवर्तन लाएं। उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ें। अंत में उन्होंने अभिभावकों के प्रश्नों का बड़े सटीकता से तार्किक प्रत्युत्तर देकर संतुष्ट किया एवं अभिभावकों के मन में बैठी असमंजसता को भी दूर किया। विदित हो कि मनोवैज्ञानिक ने विद्यालय के 15 शिक्षकों को भी काउंसलिंग ट्रेनिंग देने का निश्चय किया। विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने कहा कि उच्चस्तरीय कौशलयुक्त व्यापक होती आधुनिक शिक्षा का प्रभाव बच्चों में तेजी से बढ़ रहा है। उन्होने कहा, वे दबाव महसूस न करें अथवा तनावग्रस्त न हों। इसका ध्यान सनबीम स्कूल सदैव करता है।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/05/3-1-1024x682.jpg)
आज का यह आयोजन भी जटिल तनावग्रस्त समस्याओं के समाधान के निमित्त ही किया गया है। प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने कहा कि बच्चों को मनोवैज्ञानिक सलाह भी चाहिए ताकि निर्बाध वे अपने प्रगति की राह में आगे बढ़ते रहें। इस अवसर पर एडमिन एसके चतुर्वेदी, हेडमिस्ट्रेस सहरबानो, कोऑर्डिनेटर्स पंकज सिंह, नीतू पांडेय, प्रशांत उपाध्याय, निधि सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन शिक्षक विक्रम सिंह व पूजा पांडेय ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)