Ballia : शिक्षकों का विद्यालय आवंटन कल से
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/4.jpg)
बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद (प्रयागराज) के सचिव के 21 जून के आदेश के क्रम में 12460 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत नवनियुक्त सहायक अध्यापक, अध्यापिकाओं का विद्यालय आवंटन 27 से 29 जून तक होगा। उन्होंने बताया कि यहां नियुक्त 509 शिक्षकों में से दिव्यांग महिला व पुरुष शिक्षकों का विद्यालय आवंटन 27 को अपराह्न में होगा। 28 जून को सुबह 9 बजे से महिला अध्यापिकाओं को विद्यालय आवंटित किया जाएगा। इसके अगले दिन यानि 29 जून को सुबह 9 बजे से पुरुष शिक्षकों को विद्यालय आवंटित होगा। बताया कि ऑनलाइन विद्यालय आवंटन की कार्यवाही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में होगी। संबंधित शिक्षकों की समय से उपस्थिति अनिवार्य है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)