Ballia : मालिक के घर नौकर ने फांसी लगाकर दी जान
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/1-17.jpg)
बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में एक व्यक्ति के घर नौकर का काम कर रहा 44 वर्षीय व्यक्ति ने गुरुवार की सुबह टिन सेड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना क्यो और कैसे हुई यह अज्ञात है। घटना के सन्दर्भ मे एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया की रामकृष्ण मौली 44 वर्षीय पुत्र चमरू मौली निवासी मसीहा पेटा, नाटागढ़ पश्चिमी बंगाल कुछ महीने से कृपा शंकर सिंह निवासी सोनबरसा के यहां नौकर का काम कर रहा था। कृपा शंकर सिंह ने बैरिया थाने में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच राम कृष्ण मौली ने उनके डेरे पर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। कृपा शंकर सिंह के तहरीर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। एसएचओ ने बताया कि मृतक के घर सूचना भिजवा दी गई है। आगे की कार्रवाई हो रही है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)