Ballia : एकलौते भाई की मौत पर सात बहनों का विलाप
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/07/1-2.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/07/1-2.jpg)
बलिया। मारपीट में घायल युवक की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गयी। इस घटना से परिजनों में हंगामा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार पकड़ी थाना क्षेत्र के तराजपाली गांव के निवासी मंगनी सिंह 30 वर्ष पुत्र हरिशंकर सिंह शुक्रवार की शाम को अपने दो तीन मित्रों के साथ बांसडीह गए हुए थे। वहां खाने पीने के लेकर एक पक्ष से उसकी मारपीट हो गयी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिये मऊ ले गये जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। उसका शव पैतृक निवास तराजपाली में आते ही कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सात बहनों के बाद अपने मां बाप का यह इकलौता पुत्र था। मां-बाप की स्थिति रो-रो कर बुरा हाल है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)