Ballia : गरीबों और मजलूमों की आवाज थे शारदानंद अंचल
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/05/1-13-1024x461.jpg)
बोले विधायक संग्राम सिंह यादव
बलिया। फेफना विधानसभा के ग्रामसभा रामपुरचिट में पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल की जयंती मनायी गयी। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने स्व0 अंचल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। विधायक संग्राम सिंह यादव ने शारदानंद अंचल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर व्यापक प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने आजीवन गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान किया है।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/05/2-1024x461.jpg)
उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। वह गरीबों और मजलूमों की आवाज थे। कहा कि जन-जन के नेता के रूप में उन्हें ख्याति मिली। वक्ताओं ने स्व0 अंचल को बहुआयामी प्रतिभा का धनी बताया। समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए स्व0 अंचल ने आजीवन संघर्ष किया। वह गरीबों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक पहुंचाने का कार्य करते रहे। इस अवसर पर बंशीधर यादव ब्लॉक प्रमुख सोहाव, कृष्ण प्रधान, कृपा शंकर यादव, वीरलाल यादव, प्रभुनाथ यादव, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)