Ballia : ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी, गेहूँ की फसल जलकर राख
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240401-WA0051.jpg)
बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के केवरा गांव में सोमवार को विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आग लगने के कारण आठ बिगहा गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि केवरा हुसेनाबाद मार्ग पर कृषि विभाग के खेत में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी खेत में लगे गेहूं के फसल पर गिर गई और आग लग गई। पछुआ हवा तेज चलने के कारण देखते-देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। तेज गति से खेतों में फैली आग ने लगभग आठ बिगहा खड़ी फसल जलाकर राख कर दिया। किसानों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने भी आग बुझाई। आग से कृषि विभाग का पांच बिगहा, केवरा गांव के श्रीनंद मौर्य व अखिलेश का भी एक बिगहा जलकर राख हो गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)