Ballia : छात्रनेताओं का छात्र कर्फ्यू आज, समर्थन की अपील
बलिया। मांगों को लेकर छात्रनेताओं का आमरण अनशन टीडी कालेज चौराहे पर चौथे दिन भी जारी रहा। छात्र नेताओं ने 10 सितंबर को छात्र कर्फ्यू का ऐलान किया है और आज फिर नगर भ्रमण कर आम जनमानस से समर्थन प्राप्त किया। छात्रनेताओ की कई टोलिया बांसडीह, सिकंदरपुर, सुखपुरा, रेवती, बैरिया दुबे छपरा मे घूम-घूम कर नगर वासियो से बंदी को सफल बनाने के लिए अपील की। छात्र नेताओं के बलिया बंद के समर्थन में जिला अधिवक्ता संघ, जिला कुशवाहा सभा, जिला व्यापार संघ, जिला पटरी संघ, जिला अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जिला कोचिंग एसोसिएशन, रिक्शा चालक संघ ने छात्र संघ के बलिया बंद को समर्थन प्रदान किया। साथ ही जनपद के दुबे छपरा व बैरिया मे पुतला दहन कर प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद किया। संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह जी ने कहा कि प्रशासन की उदासीनता उसे महंगा पड़ सकता है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पांडेय दीपक, शिप्रांत सिंह, राजेश सिंह प्रिंस, नितेश यादव, मिथिलेश यादव मोती, यशजीत सिंह, प्रवीण सिंह, बलजीत राज, रिन्शु पांडेय, वीर प्रताप, उज्जवल पांडेय, मोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)