Ballia : सब्जी लदी पिकअप की चपेट में आने से छात्रा घायल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211030-WA0056.jpg)
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल्थरा रोड-नगरा मार्ग पर शनिवार की प्रातः सब्जी लदी एक पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार अनन्या मौर्या (13) पुत्री मनोज मौर्य निवासी शाहपुर अफगा गंभीर रूप से घायल हो गयी। आसपास के लोगों ने घायल अनन्या को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में उपचार हेतु दाखिल कराया। वहीं घटना के बाद पिकअप चालक घटना के होने का बाद पिकअप छोड़ मौके से फरार हो गया। चोटिल छात्रा बेल्थरारोड नगर के न्यू सेंट्रल पब्लिक अकेडमी की कक्षा नौ की छात्रा है। जो अपने गांव शाहपुर से साइकिल पर सवार होकर स्कूल के लिए जा रही थी। इसी दौरान वह पिकअप की चपेट में आ गयी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)