यूट्यूबर की हत्या का ऐसे खुला राज, कातिलों ने बतायी हत्या की वजह
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/b-15.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/b-15-1024x551.jpg)
यूट्यूबर जितेंद्र की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल उसके दो दोस्त सुरेश और अरविंद को अरेस्ट किया है। बता दें कि मुरादाबाद में 24 घंटे पहले यूट्यूबर की हत्या हुई थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही हत्या का खुलासा कर दिया। दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कत्ल की वजह भी पुलिस को बताई है। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव टांडा अफजल निवासी जितेंद्र सिंह यूट्यूबर था। 25 अगस्त की शाम को करीब 5 बजे वो अपने घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा था। परिजनों की सूचना पर 26 अगस्त को ठाकुरद्वारा पुलिस ने जितेंद्र की गुमशुदगी लिख ली थी। पुलिस उसे तलाश ही कर रही थी, इसी दौरान ठाकुरद्वारा के गांव ताराबाद के जंगल में जितेंद्र सिंह का शव पड़ा मिला। एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा के अनुसार सुरेश ने बताया कि करीब 4 महीना पहले वो अपनी वैगनआर कार लेकर जितेंद्र और उसके दोस्त अनुज के साथ लखनऊ गया था। वहां गौतम पल्ली पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसकी वैगनआर को सीज कर दिया था। सुरेश ने कई बार गाड़ी छुड़वाने के लिए कहा लेकिन जितेंद्र ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। वो उसके साथ लखनऊ जाने को भी तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर सुरेश जितेंद्र से नाराज हो गया था।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)