मिठाईलाल ने भाजपा सरकार पर किया तीखा हमला, बोले
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2020/09/मिठाई-लाल-भारती.jpg)
बलिया। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में अनुसूचित जाति/ जनजाति की बैठक मदर टेरेसा कांवेंट स्कूल पचरुखिया में किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री मिठाई लाल भारती रहे। श्री मिठाई लाल भारती ने कहा कि 2022 में भाजपा को सत्ता से हटाना जनहित में बहुत जरुरी है। गरीबों मजलूमो एवं संविधान की रक्षा के लिए मा. अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना अति आवश्यक है । भाजपा की सरकार में मंहगाई , सरकारी विभागों मे भ्रष्टाचार , स्वास्थ्य सेवाओं मे भारी अनियमितता है। बैठक में प्रमुख रुप से रामाशंकर पूर्व प्रधान, बैजनाथ राम, हरिनाथ पासवान , बबलू गोंड, अमर पासवान, इन्द्रासन राम, आदि थे। बैठक के बाद समाजवादी पार्टी मे सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रुप से श्री सुरेश कुमार राम,अजित गौतम, केशव कुमार राम, रेखा गौतम , मिथलेश कुमार पासवान, किसुन पासवान,उमेश गोंड, आशुतोष पासवान,दिनेश भारती, प्रमोद कुमार प्रकाश गौतम, मुकेश मेहरा,बब्लू प्रधान, सर्वजीत कनौजिया, अंकुश कुमार परशुराम,अनुज राम, राज कुमार कनौजिया, मन्तोष राम,पिंटू गौतम,भिखारी राम,इत्यादि सैकड़ों लोगो ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए। अध्यक्षता श्री रामाशंकर राम, संचालन अजय अम्बेडकर ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)