Ballia : अवध पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/09/1-8.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/09/1-8-1024x577.jpg)
बलिया। स्थानीय घनश्याम नगर स्थित अवध पब्लिक स्कूल पर शिक्षक दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य छाया ने कहा कि आज देशभर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिक्षकों को समर्पित यह दिन खासतौर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में मनाया जाता है। उन्होंने अपने जीवन के 40 साल एक शिक्षक के रूप में देश को समर्पित किए थे। साल 1962 में जब डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने भारत के पहले उप-राष्ट्रपति एवं दूसरे राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला, तो उनके छात्र 5 सितंबर को एक विशेष दिन के रूप में मनाने की अनुमति मांगने के लिए उनके पास पहुंचे।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/09/2-2-1024x577.jpg)
तब राधाकृष्णन ने कहा कि ‘मेरा जन्मदिन अलग से मनाने की बजाय अगर इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाएगा तो मुझे गर्व होगा। उनकी इस इच्छा के बाद पहली बार साल 1962 में शिक्षक दिवस मनाया गया था। विद्यालय के सह-निर्देशक साकेत त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकें वो साधन हैं, जिनके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण कर सकते हैं। श्री त्रिपाठी ने अंत में देश के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उक्त अवसर पर मीनू गुप्ता, निशा चौरसिया, शिवानी वर्मा, वेदांशी त्रिपाठी, अभिषेक उपाध्याय, प्रिया, आवशेष, रवि शंकर चौबे, अरुण कुमार आदि उपस्थित रहें।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)