Ballia : अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों का भी भाजपा सरकार ने रखा ध्यान
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/06/3-10.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/06/3-10-1024x580.jpg)
बोले प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय
केंद्र सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन
बलिया। टाउन हाल के मैदान में केंद्र सरकार के 8 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में आजमगढ़ मंडल के प्रभारी मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को लाभान्वित किया है। रसोई गैस, उज्जवला कनेक्शन, कोविड काल में मुफ्त राशन वितरण कर करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाया।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/06/2-15-1024x580.jpg)
किसान सम्मान निधि समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं से लाखों किसानों को फायदा मिला है। केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद तमाम योजनाएं लागू हुई हैं। विशिष्ट अतिथि भाजपा की प्रदेश मंत्री शकुन्तला चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से हजारों लोगों को आवंटित किया गया है। सड़कों का जाल बिछाया गया। हर गरीब तक उनका हक पहुंच रहा है। सरकार ने मुलभूत सुविधा लोगों तक पहुंचाया है। कहा कि मुफ्त इलाज से लेकर भोजन तक की व्यवस्था यह सरकार कर रही है। सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि किसान हित में सरकार द्वारा कई योजना चलाई गई है। किसानों के फसल का उचित मुल्य सरकार दे रही है। खाद बीज भी आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। किसान सम्मान निधि किसानों के खाते में समय समय पर पहुंच रहा है।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/06/4-4-1024x580.jpg)
सांसद नीरज शेखर ने कहा कि शहर अब स्मार्ट हो रहा है। इस सरकार में इतने काम हुए जो पिछली सरकारों में नहीं हुए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरू बन रहा है। सांसद रवीन्द्र कुशवाहा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीबों के कल्याण के लिए वरीयता पर योजनाएं चला रही है। योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/06/5-2-1024x580.jpg)
विधायक केतकी सिंह ने कहा कि सरकार ने शौचालय, आवास, भोजन तथा इलाज की व्यवस्था पर सोचती है। सरकार में अपराधी या तो जेल में है या प्रदेश से बाहर है। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह, बुके व अंगवस्त्र भेंट किया। शुभारंभ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न लाभार्थियों को किट वितरण भी किया गया।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/06/6-1-1024x580.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/06/1-61-1024x471.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/06/7-1-1024x580.jpg)
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सुनिता श्रीवास्तव, विनोद शंकर दूवे, विजय बहादुर सिंह, राजधारी सिंह, शिवशंकर चौहान, संजय मिश्र, सुरेन्द्र सिंह, रामजी सिंह, संजीव कुमार डम्पू, नकुल चौबे, मनोरमा गुप्ता, आलोक शुक्ला, प्रयाग चौहान, प्रदीप सिंह, रंजना राय, अरुण सिंह बन्टू, अशोक यादव, सतबीर सिंह, संतोष सिंह, दीलिप गुप्ता, पियुस चौबे, अश्वनी सिंह, नीतू पाण्डेय, जावेद अहमद, छट्ठ राम, सत्येन्द्र सिंह, संतोष पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, देवब्रत दूबे, पप्पू पाण्डेय, संध्या पाण्डेय, वशिष्ठ दत्त पाण्डेय, राजीव मोहन चौधरी, प्रमोद सिंह, प्रतुल ओझा, राजेश सिंह, अभिषेक सोनी, राजेश गुप्ता, अमित दूबे, पंकज सिंह आदि लोग थे। संचालन महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)