Ballia : कटान व बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंची जिलाधिकारी, जाना पीड़ितों का दर्द
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/1-83.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/1-83-1024x576.jpg)
बलिया। जनपद में बाढ़ व कटान होने से तटवर्तियों में भय बना हुआ हैं। गुरूवार को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दुबेछपरा के बाढ़ व कटान वाले इलाकों में पहुंचकर वहां के लोगों से जानकारी ली। इस दौरान डीएम कटानपीड़ितों की बस्ती में भी गयी और पीड़ितों से उनका दर्द जाना। बता दें कि बैरिया तहसील क्षेत्र के उदईछपरा गांव में बाढ़ व कटान की सूचना पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल तत्काल दूबेछपरा पहुंची। साथ में एसडीओ बलिया भी थे। इस दौरान डीएम से ग्रामीणों ने उदई छपरा से पूरब सिचाई विभाग के बंधे को साफ-सफाई कराने के साथ ही उचित प्रकाश के व्यवस्था की मांग की। जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों को राशन, प्रकाश, दवाई और अस्थाई बसेरा के लिये मातहतों को उचित निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ, उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र, बाढ़ खण्ड के सहायक अभियंता मोहित गुप्ता, अवर अभियंता प्रशान्त गुप्ता आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)