Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : इंडियन स्कूल अवार्ड से द होराइजन को किया गया सम्मानित

बलिया। कौन कहता है आसमां में सुराग नही होते, पत्थर तो जरा तबियत से उछालों यारों। ये उक्त लाइनें द होराइजन स्कूल त्रिकालपुर गड़वार के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह पर सटीक बैठती है। इंडियन स्कूल अवार्ड- 2024 का आयोजन मुंबई के मैरियट होटल में किया गया जिसमें द होराइजन के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह को बेस्ट स्कूल होलिस्टिक इन एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस इंडियन स्कूल अवार्ड के बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जानी-मानी लेखिका एवं पत्रकार बरखा दत्त ने सम्मानित किया। यह अवार्ड प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल सीएनबीसी आवाज़ के द्वारा आयोजित किया गया था। इंडियन स्कूल अवार्ड- 2024 के लिए द होराइजन गड़वार , बलिया को बेस्ट स्कूल होलेस्टिक एजुकेशन में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस सिंह ने हार्दिक बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर सबका मुह मीठा किया। प्रधानाचार्य ने कहा की यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। लगभग 200 से उपर विद्यालयों में द होराइजन को ये अवार्ड मिला है। यह ख़ुशी की बात है। इसकी जानकारी विद्यालय के अकेडमिक हेड विशाखा सिंह ने दी है।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *