Ballia : अंतरप्रांतीय बाजार में इकलौता हैंडपंप खराब
बलिया आजकल से अरविंद पाठक,
लालगंज। भीषण गर्मी से जहां एक तरफ लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ लालगंज बाजार में एक दशक पूर्व लगाया गया हैंडपंप तीन महीने से खराब पड़ा हुआ है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह बाजार अंतर प्रांतीय बाजार है। इस बाजार की पूरी आबादी में यही एक हैंडपाइप है जो खराब पड़ा है। यही नहीं मुरली छपरा विकासखंड के अनेकों पानी टंकी ऐसी है जो सूखी पड़ी हुई है। लोगों को जल मुहैया नहीं कराया जा रहा है। इस विषय में क्षेत्र के लोगों ने कई बार उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया लेकिन उच्च अधिकारियों का ध्यान पेयजल की समस्या पर नहीं पड़ रही है।