Ballia : कुर्की के लिये गयी पुलिस टीम को मिली सफलता
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/1-49.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/1-49-1024x768.jpg)
अरविंद कुमार पाठक,
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के हृदयपुर (मुरार पट्टी) गांव में कुर्की के लिए गई टीम ने एक आरोपी को घर से गिरफ्तार किया तो दूसरे आरोपी के घर कुर्की की कार्यवाई किया गया। जहां योगेंद्र पुत्र काशीनाथ को गिरफ्तार किया गया। वही मनीष यादव पुत्र स्वर्गीय सीताराम यादव के घर न्यायालय में उपस्थित नही होने के कारण न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्यवाई किया गया। कुर्क समान को गांव के ही दिलीप यादव पुत्र संजय यादव को सुपुर्दगी में दे दिया गया। कुर्क करने पहुचे थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल ने बताया कि कोर्ट में हाजिर नही होने के कारण न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्यवाई की गई है। इस आरोपी पर धारा 500,504,506,एस सी एस टी एक्ट, पास्को एक्ट में मुकदमा पहले से पंजीकृत था और उक्त मुकदमे में ये लोग हाजिर नही हो रहा था। इस अवसर पर चौकी प्रभारी लालगंज परमानन्द त्रिपाठी व एसआई देवेंद्र यादव व भारी पुलिस बल उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)