Ballia : मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन- संजय गोंड
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/1-103.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/1-103-1024x565.jpg)
बलिया। आदिवासी जनजाति समुदाय के लोगांे को निकाय चुनाव वर्ष 2012 व 2017 की भांति इस बार भी एसटी सीटें आरक्षित कराने की मांग को लेकर गांेडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना मंगलवार को 20वें दिन भी जारी रहा। धरना को सम्बोधित करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बलिया तहसील अध्यक्ष संजय गोंड ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आदिवासी जनजाति विरोधी मानसिकता से कार्य कर रही है आज जिसका ताजा उदाहरण आदिवासियों को नगर निकाय, नगर पंचायत चुनाव में पूरे प्रदेश भर में अध्यक्ष/ सभासद की एक भी सीट न देना है जबकि 2017 में केवल बलिया जिले में ही सभासद की सात सीटंे आरक्षित थी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2020 में केवल बलिया जिले में ही 53 प्रधान, 59 बी0डी0सी0, दो जिला पंचायत, एक ब्लाक प्रमुख तथा ग्राम पंचायत सदस्य सहित 725 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थी। लोग चुनाव भी लड़े और चुनाव जीतकर आज प्रतिनिधित्व भी कर रहे है। संजय गोंड ने आगे कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक धरना जारी रहेगा। धरना में जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, राष्ट्रीय महामंत्री अरविन्द गोंडवाना, मनोज शाह, सुरेश शाह, दुर्गविजय खरवार, चन्द्रशेखर खरवार, अलगू गांेड, वैभव पाण्डेय, मदन प्रसाद खरवार, भृगुनाथ पाल, नन्दजी गोंड आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)