ballia : बलिया के इस थाने पर शव रखकर परिजनों ने काटा बवाल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/10/mang.jpg)
बलिया। नगरा थाना अंतर्गत पंडितपुरा निवासी परमानंद 39 वर्ष की मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गये थे, जिनका इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने सोमवार को नगरा थाने में शव रखकर जमकर बवाल काटा। साथ ही दूसरे पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने लगे। ज्ञात हो कि 24 अगस्त को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी- डंडे चले थे। इसमें दोनों पक्ष के डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। जिसमें परमानंद गंभीर रूप से घायल हो गये थे। एक पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने परमानंद की तरफ से मुकदमा दर्ज नहीं किया। परिजनों ने घायल को तत्काल पीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। सोमवार को युवक की हालत अधिक खराब हो गयी। परिजनों ने उसे मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने से पहले उसकी मौत हो गयी। इसके बाद परिजनों ने शव लेकर थाने के सामने पहुंच गए। दर्जनों पुरुष-महिलाएं प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करती रहीं। इस संबंध में थानाध्यक्ष डीके पाठक ने बताया कि जांच की जा रही है जो भी वैधानिक प्रक्रिया होगी उसे पूरा किया जाएगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)