Ballia : खाद बीज की दुकान में चोरी का हुआ खुलासा, दो चोर गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/1-54.jpg)
बलिया। मनियर थाना पुलिस द्वारा चोरी के सामान सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने चोरों के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी बांसडीह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष मनियर मन्तोष सिंह के नेतृत्व मे थाना मनियर पर वादी मृत्युन्जय सिंह निवासी ग्राम दियरा टुकड़ा नंबर- 2 थाना मनियर के लिखित तहरीर के अनुसार ब्लाक मनियर के सामने खाद बीज की दुकान से ताला तोड़कर 2000 रूपया नकद व चाभी का गुच्छा अज्ञात चोरों के द्वारा चुरा ले जाने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस मामले मंें पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रंजीत उर्फ कुन्दन राम पुत्र स्व. सतन राम निवासी हरिजन बस्ती मनियर और अनमोल उर्फ विवेक राजभर पुत्र दिनेश राजभर निवासी ग्राम इन्दरपुर मनियर को रविवार को तिजिया की बारी मनियर से धर दबोचा। तलाशी के दौरान चोरों के पास से चोरी के सामान सहित तमन्चा व कारतूस को बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)