Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : वाराणसी और बलिया में है योगी सरकार के ब्राह्मण मंत्री

रोशन जायसवाल,
बलिया। उप्र में विधानसभा का चुनाव नजदीक है। यह माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के पहले विधान परिषद का चुनाव होगा। विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा जिताउ, टिकाउ व बेदाग चेहरे को सेलेक्ट किया जा रहा हैं। इसके लिये विभिन्न एजेंसियों से सर्वे भी कराया जा रहा हैं। भारतीय जनता पार्टी के सर्वे में यह देखा जा रहा है कि वर्तमान समय में विधायक व मंत्री की छवि जनता के बीच कैसी हैं। सर्वे में क्या रिपोर्ट है यह तो बताया नहीं जा सकता। लेकिन इतना जरूर है कि सर्वे रिपोर्ट कई विधायकों को दोबारा लड़ने का मौका दे सकती है और कई विधायकों को संगठन की बड़ी जिम्मेदारी भी दे सकती है। वैसे सर्वे में जातिगत आधार भी मायने रख रहा है। एक राजनीतिक सूत्र ने बताया कि भाजपा के मौजूदा विधायकों में पूर्वांचल के कई ऐसे जनपद है जहां ब्राह्मण विधायक नहीं है। जैसे आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ के अलावा अन्य जनपदों में ब्राह्मण विधायक नहीं है। जबकि बलिया के सात सीटों पर गौर करें तो बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से आनंद स्वरूप शुक्ल विधायक व योगी सरकार में मंत्री है। इसके अलावा प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के विधानसभा वाराणसी दक्षिणी से डा0नीलकंठ तिवारी विधायक है और योगी सरकार में मंत्री है। इसके अलावा इन जनपदों में भाजपा से कोई ब्राह्मण विधायक नहीं है। अब देखना यह होगा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कितने ब्राह्मण प्रत्याशियों को मौका देती है।

अभी भी मजबूत है आनंद
बलिया। बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और योगी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल अभी भी एक मजबूत प्रत्याशी के रूप में देखे जा रह है। वैसे श्री शुक्ल को पार्टी के बड़े कद्दावर नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त हैं। श्री शुक्ल व्यवहार कुशल, सरल स्वभाव, बेदाग, साफ-सुथरी छवि मंत्री के रूप में देखे जा रहे है। अब देखना यह होगा कि आगामी विधानसभा क्षेत्र से आनंद स्वरूप शुक्ल के लिये भाजपा क्या करती है।

आनंद के पीछे भाजपा के पुराने दावेदार भी
बलिया। आगामी विधानसभा चुनाव में बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा किसको मौका देती है यह तो भविष्य के गर्भ में है। वहीं योगी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के पीछे कई पुराने दावेदार टिकट की लाइन में खड़े है। जिसमें नागेंद्र पांडेय, अनूप चौबे, वशिष्ठ दत्त पांडेय, जितेंद्र तिवारी, दिनेश पाठक, संजय मिश्रा, शशांक शेखर त्रिपाठी, सुधीर मिश्रा आदि शामिल है।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *