Ballia : अनियंत्रित बोलेरो ने दो को रौंदा, एक की मौत
![](http://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/13-.jpg)
बलिया। चितबड़ागांव कस्बे के पीसीओ तिराहे के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो ने शनिवार की देर शाम दो राहगीरों को रौद दिया। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार चितबड़ागांव कस्बे के पीसीओ तिराहा के पास भीड़भाड़ थी। इसी बीच बलिया से गाजीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो पीसीओ तिराहा के पास से गुजरते वक्त अचानक अनियंत्रित होकर चितबड़ागांव कस्बा निवासी 50 वर्षीय राउफ उर्फ जोखू और महरेव निवासी 45 वर्षीय रामईश्वर को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच कुछ लोगों ने पीछा कर बोलेरो और उसके चालक को पकड़ लिया। भीड़ ने चालक की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने बोलेरो व चालक को भीड़ से छुड़ाकर कब्जा में ले लिया। लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद रउफ को मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)