Ballia : झाड़ियों में मिला अज्ञात अधेड़ का शव
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/09/1-39.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/09/1-39-1024x551.jpg)
बलिया। नरही थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर भरौली में लावारिस शव मिलने पर हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर में गोविन्दपुर भरौली बजरंग आईटीआई के पीछे झाड़ी में एक शव दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरंत नरहीं पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। नरहीं थाना प्रभारी पन्नेंलाल ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है। सफेद रंग का शर्ट और नीले रंग का पैंट पहना है। अभी तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है लेकिन उसके पाकेट से छोटी सी डायरी मिली है। जिसके आधार पर शव का शिनाख्त जल्द ही कर लिया जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)