Ballia : एक साल भी नहीं हुई थी उर्मिला की शादी, मौत को लगाया गले
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/1-50.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/1-50-1024x768.jpg)
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के एलासगढ़ गांव में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। चर्चा है कि नवविवाहिता के शादी के अभी एक साल भी पूरे नहीं हुए थे कि नवविवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। सूत्रों के अनुसार बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के केंवटलिया कला निवासी हरेंद्र साहनी की पुत्री उर्मिला 20 वर्ष की शादी 15 फरवरी 2022 को मनियर थाना क्षेत्र के एलासगढ़ निवासी जयराम साहनी के पुत्र चंदन साहनी के साथ हुई थी। मंगलवार की सुबह नवविवाहिता के कमरे से किसी प्रकार के आहट न होने पर परिजन जब उसके कमरे में घुसे तो नवविवाहिता का शव छत के कुंडी से गमछे से बंधा लटका मिला। किसी तरह से शव को नीचे उतारा और देखा के विवाहिता की मौत हो चुकी है। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं मृतका के दादा रामेश्वर साहनी ने ससुराल पक्ष के लोगों के ऊपर मृतका को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मनियर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के सास सोनापति व पति चंदन साहनी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)