Ballia : दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/1-50.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/1-50-1024x551.jpg)
हल्दी। स्थानीय थाना पुलिस द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा चलाये जा रहे धर पकड़ के सघन अभियान के तहत गुरूवार को थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह मय फोर्स के साथ चेंकिग तलाश व दबिश वांछित अभियुक्त में मामूर थे। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या से संबंधित वाछित अभियुक्त अभय यादव उर्फ सीताराम यादव पुत्र स्व0 श्रीराम यादव निवासी जगछपरा थाना हल्दी को ग्राम बेलहरी में दबिश के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे न्यायालय चालान कर दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)