Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

जब आनलाइन होकर सांसद ने की नीतियों पर चर्चा

शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया। बिहार विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने सोमवार को अपने संसदीय कार्यालय सोनबरसा से बिहार के किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से आन लाइन वर्चुअल रैली किया है। आन लाइन होकर उन्होंने बिहार के पदाधिकारियों को भाजपा के केन्द्र सरकार की किसान नीतियों पर विस्तृत चर्चा किया। बिहार विधान सभा चुनाव के बाबत सभी को किसानों  से जुड़ी सरकार की योजनाओं को क्रमवार बताया। उन्होंने बिहार किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को बताया कि आजादी के बाद पहली मोदी जी की सरकार है जिसने किसानों के बारे में बड़ी सोच रखी है। किसान की आय कैसे दुगनी होगी, इस बात की चिंता हमेशा मोदी जी करते हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण किसान सम्मान निधि है। किसानों के लिए समर्थन मूल्य में इजाफा आदि तमाम बिन्दुओं पर पदाधिकारियों को वर्चुअल रेली के माध्यम से आनलाइन जागरूक करते हुए अपना विचार उनके साथ साझा करते हुए बिहार में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दिलवाया। इस आन लाइन वर्चुअल रैली में किसान मोर्चा बिहार प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी, कृषि मंत्री प्रेमकुमार जी, प्रदेश अध्यक्ष संतोष रंजन पटेल जी, एवं समस्त प्रदेश किसान मोर्चा व सगंठन के पदाधिकारी की उपस्थिति रही।
——————

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *