Bal;lia : एक देश में दो तरह की शिक्षा व्यवस्था क्यों- राधेश्याम यादव
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/1-61.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/1-61-1024x459.jpg)
बलिया। देश भर में एक समान शिक्षा को लेकर समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा के संयोजक राधेश्याम यादव के नेतृत्व में चितबड़ागांव में रविवार को रैली निकाली गयी। इस दौरान राधेश्याम यादव ने कहा कि एक देश में दो तरह की शिक्षा व्यवस्था क्यों, सरकारी स्कूलों में सिर्फ किसान मजदूर ,रिक्शा चालक, ठेला चालक और फुटपाथ पर रहने वाले का बच्चा पढ़ेगा और प्राइवेट स्कूलों में नेता अधिकारी अमीर का बच्चा पढेगा ऐसा क्यों, कहा कि संसद में एक बिल लाकर शिक्षा एक समान की व्यवस्था किया जाए। कहा कि आज प्रदेश व देश की सरकारी शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने पढ़ाने की व्यवस्था गिर चुकी है। इसके पीछे सारा दोष हमारे चुने गए जनप्रतिनिधियों का है। पद पाते ही उनका स्तर अचानक बढ़ जाता है वह अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए प्राइवेट वह महंगे विद्यालयों में यहां तक कि विदेशों में भेजते हैं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)