सीएम योगी के गढ़ में क्या सफल होंगी काजल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/1-6.jpeg)
रोशन जायसवाल,
बलिया। गोरखपुर संसदीय सीट देश के संसद में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस सीट से कभी सांसद योगी के सामने फिल्मअभिनेता व गायक मनोज तिवारी भी सपा से चुंनाव लड़ चुके है। अब इस सीट से सपा ने काजल निषाद को मैदान में उतार दिया है। देखना यह होगा कि सीएम योगी के गढ़ में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव कितना कामयाब होते है। कभी एक वक्त था जब इस सीट से समाजवादी पार्टी से मनोज तिवारी चुनाव लड़े, अब मनोज तिवारी वर्तमान में दिल्ली के एक संसदीय सीट से भाजपा के सांसद है और दिल्ली के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। सीएम योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद 2019 में भाजपा ने फिल्म अभिनेता रवि किशन को मैदान में उतारा और सपा ने काजल निषाद को योगी के गढ़ में चुनाव लड़ने के लिये भेजा है। वैसी जातिगत समीकरण को देखते हुए काजल निषाद मैदान में आयी है। हालांकि अभी प्रधानमंत्री के संसदीय सीट वाराणसी से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की घोषणा नहीं हो पायी है। कयास लगाया जा रहा है कि पीएम के संसदीय सीट से कोई बड़ा चेहरा आएगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)