Ballia : गंगा उत्सव अन्तर्गत लगेगा योग व ध्यान शिविर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/10/aaj-17.png)
बलिया। गंगा महोत्सव अन्तर्गत जिला प्रशासन के तत्वावधान में योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ पर 1 से 3 नवम्बर प्रातः 7 से 8 बजे तक उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग एवं ध्यान शिविर कार्यक्रम के अन्तर्गत ही गंगा शपथ व स्वच्छ गंगा हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में गंगा किनारे स्थित गांवों के प्रधान, नेहरू युवा केन्द्र एवं युवा कल्याण विभाग की प्रतिभागिता रहेगी। इस दौरान योग विशेषज्ञों द्वारा योग व ध्यान का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदियों के प्रति आभार जताते हुए समारोह पूर्वक गंगा के स्वच्छता अभियान के लिए जनमानस को प्रेरित करना है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)