Ballia : योगी का निर्देश, सड़क पर निकले जेई और एई
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/09/1-11.jpg)
बलिया। जिले के सड़को गड्ढामुक्त करने के लिये पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के जेई और एई अपने सर्किल में निकल चुके है। 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चल रहे इस अभियान को लेकर इन दिनों कार्य जोर-शोर से चल रहा है।
![](http://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/09/2-7-300x225.jpg)
नगरा-रसड़ा मार्ग पर जहां एक तरफ सड़क से झाड़ झंखाड़ हटाये जा रहे है वहीं जर्जर सड़कों की मरम्मत भी तेजी से चल रही है। शासन के निर्देश के बाद इन दिनों लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खंड सड़क के मरम्मत में जी-जान से लगा हुआ है।
![](http://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/09/3-5-300x169.jpg)
अब देखना यह होगा कि ये सड़क कितना मजबूत साबित होती है।
यदि सड़कों पर ओवरलोडिंग गाड़ियों पर रोक लग जाए तो…
बलिया। यह माना जा सकता है कि जर्जर सड़क होने का कारण ये भी है कि सड़कों पर ओवरलोडिंग गाड़ियों के चलने के कारण सड़कों की हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है।
![](http://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/09/4-4-300x222.jpg)
ओवरलोडिंग वाहनों पर यदि ठीक से कार्रवाई हो जाए तो सड़कें क्षतिग्रस्त होने से बच जाएगी। दूसरा कारण यह भी माना जा रहा है कि सड़कों पर घरों का पानी व बरसात का पानी लगने के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त होती जा रही है।
![](http://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/09/5-4-300x225.jpg)
गाजीपुर से हाजीपुर तक एनएच का मरम्मत कब होगा
बलिया। सवाल ये भी उठ रहा है कि आखिर कब गाजीपुर से हाजीपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग का कायाकल्प होगा। उजियार भरौली, फेफना, एससी कालेज, बैरिया, मांझी, हल्दी व अन्य जगहों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।
![](http://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/09/6-300x135.jpg)
लोग वाहन लेकर गिर रहे है तो कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे है। एनएच का कायाकल्प कब होगा, इसकी जानकारी न होने के कारण क्षेत्रिय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त हैं। चर्चा ये भी है कि गाजीपुर से हाजीपुर तक के एनएच के मरम्मत का टेंडर हो चुका है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)