Ballia : देश के विकास का आधार होती है युवा पीढ़ी – अवधेश त्रिपाठी
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/03/d1-2-1024x768.jpg)
बलिया। दूजा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रजौली सहतवार में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिन प्रथम सत्र में दोनों इकाई के शिविर आरती होने बाद प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में उगी हुई कटीली झाड़ियों एवं गंदगी को साफ किया। तदुपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले विविध नारों से गुंजायमान होते हुए शिविर में वापस आए। दूसरे सत्र के बौद्धिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी ने बच्चों को अपने राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र का संरचनात्मक और कार्यात्मक ढांचा है। हर राष्ट्र की सफलता का आधार उसकी युवा
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/03/d2-2-1024x768.jpg)
पीढ़ी और उनकी उपलब्धिया होती है। राष्ट्र का भविष्य युवाओं के सर्वांगीण विकास में निहित है। इसलिए युवा राष्ट्र निर्माण में सर्वाेच्च भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर संदीप गुप्ता, तेज प्रताप सिंह, पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे। आभार वीपी सिंह ने व्यक्त किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)