Ballia: जमीनी विवाद में मारपीट, नौ घायल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/12/aaj-12.png)
![](http://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/12/aaj-11.png)
जमीनी विवाद को लेकर हुए संघर्ष में सात महिलाआें सहित नौ घायलरसड़ा (बलिया)।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी गांव के अनुसूचित बस्ती में बुधवार को पूर्वाह्न जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में आपस में मारपीट हो गई। जिसमें कुल सात महिलाआें सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि कुलदीप व विनोद के बीच बहुत दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर बुधवार को जमीन पर किए गए अतिक्रमण को लेकर कहा सुनी शुरू हो गया। इसी बीच दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलनी शुरू हो गई। जिसमें कुलदीप (40) पुत्र परशुराम, छोटेलाल (45) पुत्र किशोर, रमिता देवी (22) पत्नी विजयी, रंजू (18) पुत्री घुरफेकन, कमली (25) पत्नी हरेंद्र, भानमुनी (40) पत्नी हरेंद्र, रमैनी (40) पत्नी छोटेलाल, पूनम देवी (35) पत्नी विनोद तथा निराशा (45) पत्नी कुलदीप लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार किया गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)