फेसबुक पर दोस्ती फिर होटल में दुष्कर्म, युवती के पिता को उसका वीडियो भेजा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/11/aaj-14.png)
लखनऊ। लखनऊ की तालकटोरा पुलिस ने नाका स्थित एक होटल में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित सनी गुप्ता को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने फेसबुक के जरिए छात्रा से दोस्ती की थी। दुश्कर्म का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती का बार-बार शारीरिक शोषण करता रहा। फिर वीडियो युवती के पिता को भेज दिया।
फेसबुक पर की थी तालकटोरी की युवती से दोस्तीः एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2019 मेंं मूल रूप से आगरा की राम विहार कालोनी फेस-दो देवरी रोड के रहने वाले सनी ने फेसबुक के जरिए तालकटोरा में रहने वाली छात्रा से दोस्ती की। सनी ने उसे अपनी लच्छेदार बातों में फंसाकर शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह लखनऊ आया। यहां आकर छात्रा को मिलने के लिए बुलाया और उसे नाका स्थित एक होटल में ले गया। होटल में छात्रा को काफी मेंं नशीला पेय मिलाकर पिलाया। इसके बाद उससे दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। होश में आने पर जब छात्रा ने विरोध किया तो वह धमकाने लगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)