यूपी में सपा एमएलसी के ठिकानों पर छापा
![](http://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/12/aaj-15.png)
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने शुक्रवार को कन्नौज के एक समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन सहित उत्तर प्रदेश के कुछ इत्र व्यापारियों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी ने केंद्र पर निशाना साधा है। छापेमारी को राजनीति से प्रेरित बताया है। ऐसे में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान सामने आया है। जीएसटी परिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते कहा कि क्या टैक्स अधिकारी छापे के बाद खाली हाथ लौटे हैं?सीतारमण ने कहा कि कानूनी एजेंसियां ऐसी कार्रवाई खुफिया जानकारी पर करती हैं और कन्नौज के सपा एमएलसी समेत यूपी में कई जगहों पर छापेमारी इसी के आधार पर की गई है। रुपयों की बरामदगी से पता चलता है कि कार्रवाई करने योग्य खुफिया जानकारी थी। शुक्रवार को हुई कार्रवाई भी इसी तरह के इनपुट के आधार पर हुई है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)