Ballia : अग्रवाल समाज ने होली मिलन समारोह में खेली फूलों की होली
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/b-14.jpg)
अलखनंदा धारा ने सांस्कृतिक व बच्चों द्वारा हास्य व रास की प्रस्तुती
बलिया। शहर के महाराजा अग्रसेन मार्ग स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को अग्रवाल समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। अग्रवाल समाज की महिलाएं बच्चों व पुरुषों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुआ। अग्रवाल समाज महिला मंडल की अलखनंदा धारा द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुत किया गया। महिला मंडल की भागीरथी धारा द्वारा बनाया गया सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रहा।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/a-16-1024x576.jpg)
इस समारोह में भगवान कृष्ण के मनमोहक भजन जैसे आज बिरज में होली रे रसिया, ब्रज धाम राधा रानी को प्यारी लगे, होली खेल रहे बांके बिहारी जैसे मनमोहक भजनों के बीच अग्रवाल समाज के लोगों ने फूलों की होली खेली। इस दौरान समाज की महिलाओं व पुरुषों ने एक दूसरे पर फूलों की पंखुड़ियों व गुलाल लगाकर होली का आनंद उठाया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। बच्चों द्वारा हास्य कविता और रास का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/d-10-1024x576.jpg)
बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब लोटपोट किया। इस दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व पुरुषों को अंगवस्त्र व चंदन का टीका लगाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष अनुज सरावगी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में राकेश अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, परमेश्वर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संदीप सरावगी, निशित अग्रवाल, निवेदिता अग्रवाल, डॉ. आशीष अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, विकास माहेश्वरी, चेतन अग्रवाल, निलेश महेश्वरी अभिषेक गर्ग, अवनीश जैन, शुभम अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, तन्मय अग्रवाल व करण सरावगी, आशीष गर्ग, अंकित अग्रवाल, सृजन गर्ग, सृजन गर्ग, निधेश अग्रवाल शामिल रहे।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/e-9-1024x461.jpg)
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/c-13-1024x576.jpg)
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)