Ballia : पूर्व जिलाधिकारी जगदीश्वर निगम की पुत्री द्वारा लिखित पुस्तक द एडमिनिस्ट्रेटर का लोकार्पण
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/1-23.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/1-23-1024x768.jpg)
बलिया। सन् 1942 मे बलिया के जिलाधिकारी रहे जगदीश्वर निगम की पुत्री शीला दरबारी द्वारा लिखित पुस्तक द एडमिनिस्ट्रेटर का लोकार्पण सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने एक सादे समारोह में दिल्ली के एक होटल मे रविवार को किया। इस अवसर पर पुस्तक की लेखिका जगदीश्वर निगम की पुत्री शीला दरबारी ने बताया कि इस पुस्तक में अंग्रेजों के उन गुप्त आदेशों का चित्रण किया गया है।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/2-9-768x1024.jpg)
जिसमें क्रांतिकारियों को दमन करने, उन पर अत्याचार करने, उन पर गोली चलाने और उन्हें यातना देने व हर प्रकार से उन्हे तोड़ने संबंधी अंग्रेजों द्वारा गुप्त आदेश मेरे पिता व उन दिनो के बलिया के जिलाधिकारी को अंग्रेजो ने जारी किया था। अमेरिकी देश मोंटी गोरो के राजदूत बलिया के तत्कालीन जिलाधिकारी जगदीश्वर निगम की नातिन जेनिश दरबारी भी मौजूद थी। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि बलिया के 18 अगस्त सन 1942 के क्रांति के उन अनछुए पहलुओं का चर्चा इस पुस्तक में किया गया है।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/3-5-645x1024.jpg)
जिससे आम जनमानस अभी तक अनभिज्ञ है। इस अवसर पर पुस्तक लेखिका जगदीश्वर निगम की पुत्री शीला दरबारी, सांसद इंद्रेश सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग मौजूद थे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)