Ballia : सत्तर हजार ग्राहकों का बोझ उठा रहे दो कर्मचारी
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/05/1-25-1024x771.jpg)
बलिया आजकल से अरविंद पाठक,
लालगंज। सत्तर हजार ग्राहकों का बोझ उठा रहे सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा लालगंज पर मात्र दो कर्मचारियों के नियुक्त होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लालगंज क्षेत्र के लाखो के आबादी के बीच एक मात्र नेशनल बैंक लालगंज में अवस्थित है। जिसमे क्षेत्र के अलावा बिहार के लोगो का भी खाता है। इस बैंक के माध्यम से हजारों के संख्या में पेंशन धारी है। हजारों छात्र छात्राओं का छात्रवृति का खाता है। इसके साथ ही करीब सत्तर हजार खाता है। इसको संचालन के लिए मात्र दो कर्मचारी की ही नियुक्ति है। ऐसे में भीड़ का होना और समय से काम नही होना लाजिमी है। इसको लेकर बैंक कर्मचारियों व ग्राहकों में कभी कभार तू-तू-मै-मैं भी हो जाया करती है। पांच मिनट में पैसे निकालने व जमा करने के लगने वाला समय में घंटो लग जाना आम बात होकर रह गया है। इसको लेकर स्थानीय लोगो ने संबंधित अधिकारियों को ध्यान आकृष्ट कराते हुए बैंक में कर्मचारियों की नियुक्ति बढ़ा दी जाए जिससे लोगो को सहूलियत मिल सके।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)