3,676 लोगों के सैंपल की जांच में एक भी कोरोना पाजिटिव नहीं
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/11/aaj-16.png)
आजमगढ़। वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। टीकाकरण को लेकर जनपदवासियों में काफी उत्साह है। जिसका सकारात्मक परिणाम लगातार दिख रहा है, लेकिन दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का कड़ाई से पालन न करना बहुत जरूरी है। बुधवार को भी जिले के 3,676 लोगों के सैंपल की जांच में कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट शून्य रही। इस समय कोई सक्रिय केस नहीं है।
सीएमओ डा. इंद्रनारायण तिवारी ने बताया कि अब तक कुल 17,906 पाजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें से अब तक 17,678 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। अब तक कुल 228 मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 11,59,560 सैंपल में 11,58,882 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिमसें 11,07,8़19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि अभी 678 रिपोर्ट का इंतजार है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)