लखनऊ का एक ऐसा मंदिर जहां बिना झगड़े नहीं होता कोई काम
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/11/000.jpg)
लखनऊ। लक्ष्मणनगरी का हर रंग निराला है। गंगा जमुनी रंग जहां इसे अन्य शहरों से अलग करता है तो दूसरी ओर यहां की इमारतें पर्यटकों को बरबस अपनी ओर खींचती हैं। यहां स्थापित धार्मिक स्थलों की भी अपनी अलग पहचान बनी हुई है। अलीगंज के पुराने हनुमान मंदिर की शिला पर चांद का निशान हिंदू-मुस्लिम एकता की पहचान है तो चौक के अली और बजरंग बली के अखाड़े में हिंदू-मुस्लिम एक साथ एकता का दांव लगाते हैं। ऐसा ही एक अनोखा शिव मंदिर है जहां भगवान शिव का नाम लेने के साथ ही बिना झगड़े के कोई शुभ काम नहीं हो सकता है। कुछ पल के लिए ही सही मंदिर में आयोजन को लेकर झगड़ा जरूर होता है। यहां भगवान शिव की आराधना करने मात्र से ही सभी दु:खों का नाश होता है। रुद्राभिषेक कर श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने की कामना करते हैं। महिलाएं सोमवार को व्रत रखकर मनचाहा वरदान मांगने के लिए यहां आती हैं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)