BREAKING NEWS: एक बार फिर कुपवाड़ा में दाना बेहक के जंगलों में मुठभेड़ शुरू, दोनों ओर से गोलीबारी जारी
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2020/09/कश्ीमीर-1.jpg)
श्रीनगर डेस्क। कुपवाड़ा के वारनाओ इलाके के दाना बहक जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबल आतंकवादियों को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। अभियान में पुलिस व सेना के शामिल हैं। इसके अलावा सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ियों काे भी बुलाया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर कुपवाड़ा के वारनाओ इलाके से विश्वसनीय सूत्रों ने आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस की एसओजी और सेना के जवान वारनाओ इलाके के साथ लगते दाना बहक जंगलों में पहुंचे और आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं जंगल में छिपे आतंकवादियों को जब सुरक्षाबलों की मौजूदगी का एहसास हुआ तो उन्होंने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरने के लिए अतिरिक्त टुकड़ियों को बुलाया है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)