85 करोड़ की लागत से बनेगा 300 बेड का विशाल अस्पताल, बलरामपुर में सीएम ने रखी आधारशीला
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2020/10/cm.jpg)
रोशन जायसवाल
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय उप्र लखनऊ के सैटेलाइट सेंटर – अटल बिहारी बाजपेयी- चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सा परिसर के अंतर्गत 300 बेडेड चिकित्सालय के निर्माण कार्य की आधारशीला शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रखी। इस दौरान संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी मौजूद रहे। बलरामपुर में रखी गई आधारशीला से जनपदवासियों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर उप्र राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के अयोध्यांचल के महाप्रबंधक इंजीनियर अजय कुमार मिश्र, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व शिक्षा डा. रजनीश दूबे, जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश, विधायक पलटू राम, कैलाश नाथ शुक्ल, शैलेंद्र कुमार सिंह शैलू, रामप्रताप वर्मा व कुलपति ले. ज. विपिन पुरी मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)