हत्यारे पति का कबूलनामा, पत्नी हो गयी थी बदचलन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-51.jpeg)
बलिया। पत्नी हो गयी थी बदचलन, इसलिये उसकी हत्या कर दी। यह कबूलनामा पति ने पुलिस के सामने किया है। मुजफ्फरनगर जनपद के शहर कोतवाली के मोहल्ला न्याजूपुरा में चाहत हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया है।
मोहल्ला न्याजूपुरा निवासी अरबाज ने उत्तराखंड के कोटद्वार की निवासी चाहत के साथ सात माह पहले शादी की थी। वह उसे अपने परिजनों से अलग किराये के कमरे में लेकर रहता था। परिवार का पालन पोषण करने के लिए अपने माता-पिता के घर से चंद कदमों की दूरी पर उसने दूध की डेयरी खोली थी। दोनों ने प्रेम प्रसंग में शादी थी।
अरबाज ने एक सप्ताह पहले अपने साथी शाहरुख की मदद से अपनी पत्नी चाहत की गर्दन व हाथ के पंजे काटकर हत्या कर शव को बोरे में भर काली नदी में फेंक दिया था। बुधवार की रात दोनों आरोपी युवक बोरे को काली नदी के पानी में बहाने के लिए गए थे, तब अरबाज को पकड़ लिया गया था। शाहरुख फरार हो गया था। पुलिस ने शव को बारे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)