Ballia : सेना के जवान का पहुंचा शव, हर किसी की आंखें हुई नम
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/919125122609_status_886e7a71ddd04f70bbf8acf772e1d005.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/919125122609_status_886e7a71ddd04f70bbf8acf772e1d005-770x1024.jpg)
सिकंदरपुर (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भीमहर निवासी सेना में लांस नायक के पद पर कार्यरत पंकज सिंह 35 वर्ष पुत्र स्व. धनेश्वर सिंह का शव सोमवार को गांव पहुंचा। गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटे का शव देख मां मीना देवी की आंखों से आंसू बहने लगे। पत्नी नीलम और मासूम बच्चों की स्थिति देख हर कोइ गमगीन था।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/919125122609_status_c46721b8ac3b44bc90338a91f3b336bf-770x1024.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/FB_IMG_1672064926596-1024x461.jpg)
जानकारी के अनुसार पंकज सिंह सेना में लांस नायक के पद पर सिल्लीगुड़ी में तैनात थे। तैनाती के दौरान ही करीब एक माह पहले उनकी तबियत ख़राब हो गई। जिनका इलाज कोलकाता स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान सोमवार को तड़के पंकज की मौत हो गई। अंतिम संस्कार डुहा विहरा स्थित सरयू घाट पर किया गया। मुखाग्नि पंकज के चाचा छांगूर सिंह ने दी। इस दौरान सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर से अपने साथी को अंतिम सलामी दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजधानी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक व संजय यादव, ब्लाक प्रमुख केशव चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश सिंह उर्फ़ गुड्डू सिंह, पूर्व प्रधान सूर्यनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)