Ballia : …और लोगों को मायूस कर चला गया मालवाहक जहाज
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/1-9.jpg)
उजियार घाट स्थित जेट्टी पर नहीं रूकी जहाज, लोगों में चर्चा
बलिया। केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना जल परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चालू किया गया बुधवार को उजियार घाट पर स्थित जेट्टी पर मालवाहक जहाज के नहीं रूकने से लोगों को निराशा हुई।11 नवंबर 2022 को उजियार घाट पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने जेट्टी का लोकार्पण किया था। साथ ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 7 जेटिओं का एक साथ लोकार्पण किया। उजियार गंगा तट पर बड़ी तैयारी की गई थी।
भारतीय अन्तर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण पत्तन पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय भारत सरकार जलमार्ग विकास परियोजना के अन्तर्गत कोलकाता से वाराणसी तक गंगा नदी में जल परिवहन शुरू करने के लिए जिले में मालवाहक जहाजों वातानुकूलित क्रूज को ठहरने के लिए पहला जेट्टी सरंयां उजियार गंगा तट पर स्थापित किया गया। लोगों को लगा कि जेट्टी स्थापित होने के बाद यहां पर क्रूज एवं मालवाहक जहाज रूकेंगे और उजियार घाट पर रौनक लौट आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ इस जेट्टी पर एक भी कोई क्रूज न रूका न मालवाहक जहाज।13 जनवरी 2023 को वातानूकुलित गंगा विलास क्रूज को वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर डिब्रूगढ़ के लिए रवाना किया लेकिन गंगा विलास क्रूज बक्सर के रामरेखा घाट के पास रूका बुधवार को भी मालवाहक जहाज उजियार गंगा तट से वाराणसी के तरफ निकल गया लोग देखते रह गए।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)