Ballia : प्रवीण कुमार बने बलिया के नये डीएम, विशेष सचिव संस्कृति के पद पर स्थानांतरित हुए रविंद्र कुमार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-50.jpeg)
बलिया। आईएएस प्रवीण कुमार लक्षकार को बलिया जिले का नया डीएम बनाया गया है। गुरूवार की देर रात शासन ने स्थानांतरण सूची में बलिया के जिलाधिकारी रहे रविंद्र कुमार को विशेष सचिव संस्कृति के पद पर स्थानांतरित किया। आईएएस प्रवीण कुमार लक्षकार मूलरूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले है। नवागत डीएम प्रवीण कुमार वर्ष 2012 बैच के आईएएस अफसर हैं। उनकी पहली पोस्टिंग 2013 में रायबरेली में ट्रेनी आईएएस के रूप में हुई थी। 2014 में प्रवीण कुमार का तबादला अलीगढ़ में जॉइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुआ। यहां करीब दो साल रहने के बाद 2016 में उनका ललितपुर में मुख्य विकास अधिकारी के पद तबादला हुआ था। इसके बाद यहां से 17 अप्रैल 2018 को लखनऊ ट्रांसफर हो गया। वे पंचायती राज विभाग में भी रहे हैं। वे हाथरस और मिर्जापुर के डीएम भी रह चुके हैं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)